कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना
- फोटो : Pixabay
जानिए क्या है फ्लोरोना
कोरोना वायरस और इंफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण की वजह से होने वाले दोहरे संक्रमण को फ्लोरोना नाम दिया गया है। ये दोनों वायरस किसी इंसान की शरीर के लिए खतरनाक हैं। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, फ्लोरीना किसी प्रकार की नई बीमारी या नया वेरिएंट नहीं है। किसी इंसान को कोरोना वायरस और इंफ्लूएंजा वायरस का संक्रमण एक साथ हो जाता है, तो उसे कोरोना से दोगुना खतरा रहता है।