आहार का रखें ख्याल
- फोटो : iStock
कोरोनरी आर्टरी डिजीज से बचने के लिए क्या करें?
फिटनेस, सही रूटीन और पोषक भोजन के बावजूद दिल को होने वाली समस्याएं आम नहीं हैं। लेकिन जरूरी यह है कि कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखा जाए, ताकि समस्या को समय रहते ही सुलझाया जा सके। यदि आप फिटनेस, खान-पान और सही रूटीन को लेकर सजग हैं तो आपको होने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्या को मैनेज करना और उससे रिकवर होना अधिक आसान होगा। इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है।
यदि आपने एक हेल्दी रूटीन, पोषक और संतुलित खान-पान और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाया है तो उसके साथ कभी समझौता न करें। डॉक्टर आपको कुछ समय के लिए हल्की एक्सरसाइज करने और रूटीन में कुछ बदलाव करने को कह सकते हैं। यदि बचपन में आपके साथ कोई ऐसी समस्या रही है जिसका असर दिल पर पड़ सकता है तो वयस्क होने पर भी अपने नियमित चेकअप को लेकर सतर्क रहें। यदि परिवार में किसी ऐसी बीमारी की हिस्ट्री है तो भी यही तरीका अपनाएं। इससे अगर समस्या होगी भी तुरंत पकड़ में आएगी और जल्दी उसका इलाज हो सकेगा।
40 की उम्र के बाद अपने बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच नियमित करवाएं, कोई लक्षण नहीं हो फिर भी। अक्सर 40 के बाद महिला-पुरुष दोनों के शरीर में कुछ बदलाव होते ही हैं। इनकी वजह से हार्मोनल असंतुलन और अन्य परेशानियां उभर सकती हैं। नियमित जांच में यह सामने आ जाती हैं और समय पर इलाज मिलने से नियंत्रण में आ सकती हैं।