फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग का 'केमिकल लोचा' है मूड स्विंग, आप भी हो गए हैं चिड़चिड़े तो करें ये चार उपाय

Fri, 01 May 2020 09:13 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mood Swing - फोटो : Pixabay
क्या आपका स्वभाव इन दिनों चिड़चिड़ा हो गया है? छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है? तनाव-सा महसूस होता है? रह-रह कर आपका मूड खराब हो जा रहा है? लॉकडाउन के दौरान आपकी लाइफस्टाइल में आए बदलावों के कारण आपके साथ ऐसा होना स्वाभाविक है। लॉकडाउन में घर में कैद रहना, दोस्तों से न मिल पाना और हर दिन एक जैसी दिनचर्या  के कारण हर उम्र के लोग मूड स्विंग की समस्या झेल रहे हैं। मूड स्विंग की ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए आप चार तरह के बेहद सामान्य उपाय कर सकते हैं। आपको इसके लिए बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं है, घर में रहते हुए आप आराम से ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मूड स्विंग - फोटो : pixa
सबसे पहले जानते हैं कि मूड स्विंग है क्या
मूड स्विंग एक प्रकार का बायोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिस कारण दिमाग में एक प्रकार का रासायनिक असंतुलन हो सकता है। इस स्थिति में आप कभी बहुत खुश रहते हैं तो कभी बहुत उदास हो सकते हैं। बार-बार मूड बदलने का कारण आपके शरीर में थाइराइड संतुलन बिगड़ना या फिर आपके ब्लड में मौजूद कार्टिसोल नामक हार्मोन स्ट्रेस का बढ़ना भी हो सकता है। यह हर उम्र के लोगों को यह डिसऑर्डर हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर योग करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं - फोटो : Instagram
योग, ध्यान और व्यायाम करें
अपनी दिचर्या में योग और ध्यान को जरूर शामिल करें। इससे मन शांत रहता है और रक्त का प्रवाह ठीक रहता है। फेफड़े की सेहत के लिए भी यह अच्छा है। मूड स्विंग और तनाव जैसी समस्यायों में पुश अप्स, एरोबिक्स और जंपिंग स्क्वाट जैसी एक्सरसाइज करना कारगर होता है। ऐसा करने से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। 

4 of 6
पानी पीना जरूरी है
खूब पानी पिएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर से टॉक्सिंस दूर करने के लिए रोज 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में नमी तो बनी ही रहती है, साथ ही मस्तिष्क के साथ पूरे शरीर रक्त संचार सुचारू होता रहता है। आप चाहें तो शिकंजी बनाकर भी पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
पोषणयुक्त आहार लें
पोषणयुक्त डाइट लें
खाने में पोषणयुक्त आहार लें। सुबह-सुबह केला खाएं। विटामिन सी से भरपूर फल-सब्जियां, नारंगी, आंवला, नींबू जैसी चीजें शामिल करें। दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी लेना बेहतर होगा। वहीं खाने में फाइबरयुक्त चीजें और हरी सब्जियां भी शामिल करें। ऐसा करना मूड स्विंग को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आपको गाने का शौक है, तो जरूर गाएं
संगीत का सहारा लें
कई बार आपने महसूस किया होगा कि जब आपका मन उदास हो तो संगीत सुनने से मूड ठीक हो जाता है। अपने मूड के अनुसार आप संगीत सुनेंगे तो आपका मूड ठीक रहेगा। अगर आपको गाने का शौक है, डांस करने का शौक है, तो लॉकडाउन पीरियड शौक पूरा करने का सही समय हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें