भारत में पूर्ण रूप से तैयार निमोनिया की वैक्सीन को उत्पादन की अनुमति मिल गई है। सभी चरणों के ट्रायल में सफल होने के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इस वैक्सीन को मार्केटिंग अप्रूवल यानी बाजार में उतारने की इजाजत दे दी। पूर्ण रूप से विकसित न्यूमोकोकल पॉलीसैकराइड कंजुगेट वैक्सीन को पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है, जो विश्वभर में वैक्सीन उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है।