फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ और फिट रहने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास करें, जानिए व्रत रखने के फायदे 

Mon, 07 Dec 2020 06:44 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आप स्वस्थ और फिट रहने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास भी रख सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ और फिट रहने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। आप स्वस्थ और फिट रहने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास भी रख सकते हैं। उपवास हमारे शरीर पर एक्सरसाइज की तरह ही काम करता है। सप्ताह में एक या दो दिन उपवास रखने से तन और मन तंदुरस्त रहते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उपवास रखने के फायदे बताएंगे। सप्ताह में एक या दो बार उपवास रखने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है और फिटनेस में सुधार होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए सप्ताह में एक दिन उपवास रखने के फायदे...
विज्ञापन

2 of 8
उपवास रखने से हमारी बॅाडी डिटॅाक्स होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बॅाडी डिटॅाक्स होती है
  • उपवास रखने से हमारी बॅाडी डिटॅाक्स होती है। सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से शरीर से विशैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। बीमारियों से दूर रहने के लिए सप्ताह में एक बार उपवास जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से हमारे शरीर में मौजूद फैट ऊर्जा में तब्दील होता है, जिससे हमारा वजन नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वजन नियंत्रण में रहता है
  • सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से हमारे शरीर में मौजूद फैट ऊर्जा में तब्दील होता है, जिससे हमारा वजन नियंत्रण में रहता है। आप वजन को नियंत्रण में रखने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास भी रख सकते हैं।

4 of 8
उपवास रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है उपवास
  • उपवास रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। उपवास के बाद, खून में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ जाता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 8
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास अवश्य रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आंतों के लिए फायदेमंद
  • आंतों को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास अवश्य रखें। सप्ताह में एक दिन उपवास करने से आंतों को काफी फायदा पहुंचता है।
विज्ञापन

6 of 8
सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  • सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास रखें। इम्यून सिस्टम के मजबूत रहने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
उपवास रखने से पाचन तंत्र भी सही तरीके से काम करता है- सांकेतिक तस्वीर
पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है
  • उपवास रखने से पाचन तंत्र भी सही तरीके से काम करता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सप्ताह में एक दिन व्रत जरूर रखें।
विज्ञापन

8 of 8
सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है
  • सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीज उपवास रखने से पहले अपने डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें