फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के खतरे को कम करती हैं ये 9 चीजें, डाइट में करें शामिल

Mon, 07 Dec 2020 05:57 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कैंसर की बीमारी का खतरा भी काफी बढ़ गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कैंसर की बीमारी का खतरा भी काफी बढ़ गया है। खान- पान का ध्यान रखने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कैंसर के खतरे को कम करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रहेंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए कैंसर के खतरे को कम करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 10
करेला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
करेला
  • करेला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि करेला शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है। कैंसर की बीमारी से बचे रहने के लिए डाइट में करेले को शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 10
कमल ककड़ी न्यूट्रिशम से भरपूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कमल ककड़ी
  • कमल ककड़ी न्यूट्रिशम से भरपूर होती है। कमल ककड़ी का सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। कमल ककड़ी का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है।

4 of 10
ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ग्रीन टी
  • ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। कई शोधों के अनुसार रोजाना ग्रीन टी का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। ग्रीन टी का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 10
स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना अनार का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनार
  • स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना अनार का सेवन करना चाहिए। अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार अनार का सेवन करने से ब्रस्ट कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी और कैरोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ड्रैगन फ्रूट
  • ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी और कैरोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो ट्यूमर के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। एक शोध के अनुसार ड्रैगन फ्रूट में लाल रंग का भाग खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी
  • हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हल्दी का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना हल्दी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

8 of 10
अलसी में ओमेगा-3, लिगनन्स और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अलसी
  • अलसी में ओमेगा-3, लिगनन्स और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकने में सहायक होते हैं। अलसी का सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।

9 of 10
स्वास्थ्य के लिए ब्रोकली काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels
ब्रोकली
  • स्वास्थ्य के लिए ब्रोकली काफी फायदेमंद होती है। ब्रोकली का सेवन करने से ब्रेस्ट, ब्लैडर, लिंफोमा, प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

10 of 10
बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बेरीज
  • बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकने में सहायक होते हैं। बेरीज का सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें