ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम
- फोटो : Pixabay
स्ट्रोक के खतरे को लेकर रहें सावधान
डॉक्टर कहते हैं, ठंड के मौसम में जब तापमान तेजी से गिरता है, तो इसके शरीर पर कई प्रकार से गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ठंड के मौसम में रक्त गाढ़ा हो जाता है, मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। धमनियों में ऐंठन और उनका दबाव बढ़ जाता है, ये स्थितियां स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली मानी जाती हैं।
इसके अलावा वाहनों द्वारा धुएं के उत्सर्जन, घरों को गर्म करने के लिए ईंधन जलाना, बिजली संयंत्र और रासायनिक उत्पाद के कारण वायु प्रदूषण का भी खतरा यहां लगातार बना हुआ है। ठंड और प्रदूषण का ये समय काफी सावधानी बरतने वाला है, स्ट्रोक जानलेवा समस्या है और किसी में भी इसका खतरा हो सकता है।