दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण का खतरा
- फोटो : ANI
प्रदूषित हवा, शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक
मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि दिल्ली में जहरीली हवा का सिलसिला जारी है, ऐसे में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिक्कतें बढ़ाता जा रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे बच्चों में आईक्यू लेवल कम होने, याददाश्त की समस्या और एडीएचडी का जोखिम हो सकता है।
अध्ययनों पर आधारित तथ्यों का हवाला देते हुए, डॉक्टरों ने कहा कि जहरीली हवा के संपर्क में रहना डिप्रेशन, चिंता, याददाश्त की समस्या और संज्ञानात्मक विकास में रुकावट का कारण बन रही है। लंबे समय तक इसके कारण अल्जाइमर और पार्किंसन जैसे रोग न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों का खतरा भी बढ़ने की आशंका है।