कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू करने के लिए सरकार ने टीकाकरण पर विशेष जोर दिया है। 1 मई से देश में 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को टीके दिए जाने की शुरुआत हो गई है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इसी तरीके को जानकार सबसे प्रभावी मानते हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही देश के सभी युवाओं को वायरस से सुरक्षा देना वाला यह टीका मिल जाएगा।
एक ओर जहां टीकाकरण को बेहद जरूरी और फायदेमंद माना जा रहा है, वहीं इसके एक पहलू को लेकर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संस्थाओं को सचेत भी किया है। डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीनेशन के कारण आने वाले महीनों में देश को एक दूसरी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है, आइए इस बारे में जानते हैं।