Virabhadrasana Yoga
- फोटो : सोशल मीडिया
व्यायाम से संबंधित इन बातों का रखें खास ध्यान
अब जाहिर है कि समस्या अपनी जगह है लेकिन इनका समाधान निकालना भी जरूरी है। हवा में बढ़े प्रदूषण के इस दौर में व्यायाम भी जरूरी है और सुरक्षा भी। ऐसे में इन बातों को जरूर ध्यान में रखें।
- ब्रिस्क वॉक, रनिंग, योग या आउटडोर किसी भी एक्सरसाइज के लिए घर से निकलने से पहले अपनी स्मार्ट वॉच या फोन पर प्रदूषण का लेवल चेक कर लें। अगर आप शाम को या डिनर के बाद टहलने निकल रहे हैं या सुबह 8 के पहले घर से निकल रहे हों तो यह और भी जरूरी हो जाता है।
- सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इस समय सुबह कोहरे के कम होने के बाद ही बाहर व्यायाम करने को प्रथमिकता दें।
- प्रदूषण की सघनता किसी जगह पर कम तो किसी जगह पर ज्यादा हो सकती है। उन जगहों को व्यायाम के लिए न चुनें जहां ज्यादा प्रदूषण है। खासतौर पर भारी ट्रैफिक वाली जगह पर न जाएं।
- आप आउटडोर एक्सरसाइज के लिए किसी विशेषज्ञ से भी सलाह ले सकते हैं। वे आपको इसके विकल्प सुझा सकते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि क्या मास्क या अन्य ऐसे साधनों का प्रयोग मददगार हो सकता है?
- डीप ब्रीदिंग तकनीक आपको बहुत फायदा देगी और इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप घर से बाहर ही निकलें। आप घर के किसी खुले कमरे में बैठकर भी डीप ब्रीद या प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं।
- एक सुरक्षित जिम, जुम्बा क्लास या योग क्लास को अपनाना भी अच्छा विकल्प होगा। इसके अलावा स्वीमिंग और एक्सरसाइज साइकिल का प्रयोग भी फायदेमंद हो सकता है। बस ऐसी किसी भी जगह कोरोना प्रोटोकॉल और हाइजीन का ध्यान जरूर रखें।
----------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।