फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: क्या आपको भी लगती है बार-बार भूख? हो सकती हैं इसके पीछे ये खास वजहें

Tue, 31 Aug 2021 05:14 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादा भूख लगने के कारण - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 

डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


भूख सभी को लगती है, यह स्वाभाविक है। इससे पता चलता है कि शरीर को अब कुछ न कुछ खाने की आवश्यकता है। हालांकि अक्सर आपने देखा होगा कि किसी-किसी को खाना खाने के कुछ देर बाद ही फिर से भूख लग जाती है और ऐसे में उसे खाना न मिले तो सिरदर्द होने लगता है, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है और किसी काम में ध्यान ही नहीं लगता है। समय पर भूख लगने की आदत तो ठीक है, लेकिन बार-बार भूख लगने की आदत खराब होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके पीछे कई तरह की वजहें हो सकती हैं। कई बार किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी किसी और समस्या की वजह से बार-बार या अधिक भूख लगती है। इन वजहों को समय पर पहचानना जरूरी होता है, वरना बाद में ये गंभीर भी हो सकती है। आइए जानते हैं बार-बार भूख लगने के पीछे की कुछ वजहों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रोटीन की कमी से 
  • शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है, क्योंकि इसमें भूख कम करने वाले गुण होते हैं। अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो आपको बार-बार भूख लगने की समस्या हो सकती है। मीट, मछली, चिकन, अंडा, सोयाबीन, दाल, पनीर, दूध, ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम) आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पूरी नींद न लेने से 
  • सेहतमंद बने रहने के लिए उचित नींद बहुत जरूरी होती है, लेकिन अगर आप पूरी नींद नहीं ले रहे हैं, तो इससे घ्रेलिन हार्मोन बढ़ जाता है और बार-बार भूख लगने लगती है। दरअसल, घ्रेलिन हार्मोन भूख का संकेत देता है। इसलिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
पानी कम पीने से 
  • अच्छी सेहत के लिए उचित मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। इससे दिमाग से लेकर पाचन, सबकुछ एकदम सही रहता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पानी कम पीने वालों को बार-बार भूख लगने की समस्या हो सकती है। इसलिए रोजाना उचित मात्रा में पानी जरूर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कम फाइबर वाले खाने से 
  • शरीर में अगर फाइबर की कमी हो जाए, तो जल्दी-जल्दी भूख लगने लगती है। दरअसल, फाइबर में भूख को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं। अगर आप भरपूर मात्रा में फाइबर युक्त आहार लेते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा सकता है। इसलिए आप अपनी डाइट में ओट्स, अलसी के बीज, शकरकंद, संतरा और नट्स जैसी चीजों को जरूर शामिल करें। 
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें