फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नाश्ते में शामिल करें ये पोषक तत्वों से भरपूर आहार

Wed, 28 Apr 2021 03:53 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुबह का नाश्ता ऐसा हौ - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr.Deepika Garg
दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

कोरोना से लड़ने के लिए बहुत जरूरी है कि आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो, रोग-प्रतिरोधक क्षमता यदि कमजोर है तो कोरोना आसानी से आक्रमण कर सकता है। रोग-प्रतिरोधक क्षमता संतुलित रहे, यह बहुत हद तक हमारे आहार पर भी निर्भर करता है। फलों और सब्जियों के माध्यम से विटामिन-सी लेना तो बहुत अच्छी बात है लेकिन हमारे दिन की शुरुआत नाश्ते से होती है। ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि नाश्ते में किन चीजों के सेवन से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए नाश्ते में किन चीजों का सेवन करना होता है जरूरी। । 

 

विज्ञापन

2 of 6
ओट्स के सेवन से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी - फोटो : Social media

ओट्स
यदि इस समय आप नाश्ते में ओट्स खाते हैं तो बहुत अच्छी बात है। ओट्स के सेवन से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। ओट्स में जहां भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है वहीं इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। पर इस बात का ध्यान रखें कि इस समय आपको स्वाद का ज्यादा ध्यान नहीं रखना है, मसाला ओट्स की बजाय सादे ओट्स का सेवन करें।

विज्ञापन

3 of 6
अंजीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं - फोटो : social media

अंजीर
सुबह सवेरे नाश्ते में अंजीर खाना भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। अंजीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैंगनीज, पोटेशियम। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी- ऑक्सीडेंट गुण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते तो हैं ही, साथ ही रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को भी संतुलित करते हैं इसलिए इसका सेवन अवश्य करें। 

4 of 6
इसे अपने नाश्ते में शामिल करें - फोटो : सोशल मीडिया

पपीता
नाश्ते में पपीता खाना बहुत लाभदायक होता है। पपीता हमारे पेट को साफ रखता है, साथ ही यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है इसलिए इन दिनों इसे अपने नाश्ते में शामिल करें। पपीते में विटामिन-बी, फोलेट और पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें पपेन नामक एक एंजाइम होता है जो कि पाचनतंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। 

विज्ञापन

5 of 6
पराठा खाते हो तो साथ में योगर्ट भी लें - फोटो : pixa

योगर्ट
गर्मी के दिनों में यदि आप नाश्ते में पराठा खाते हो तो साथ में योगर्ट भी लें। इसके सेवन से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में विकास होगा। यदि आप सुबह कसरत करते हैं तब तो कसरत के बाद आपको पराठे के साथ दही खाना ही चाहिए इससे सेहत अच्छी रहती है। ध्यान रखें कि बहुत अधिक ठंडा दही सुबह नाश्ते में न खाएं, यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यह विटामिन- सी का अच्छा स्रोत है - फोटो : Pixabay
मीठा आंवला
कई लोग नाश्ते में चाशनी युक्त मीठा आंवला भी खाते हैं। आंवला खाने से कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। पेट, त्वचा, बाल आदि के लिए आंवला बहुत गुणकारी है साथ ही यह विटामिन- सी का अच्छा स्रोत है इसलिए इसका नियमित सेवन करने से बीमारियों से बचा सकता है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।
नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। दीपिका गर्ग को पिछले 28 सालों का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें