फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट साफ करने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन, नहीं लेना पड़ेंगी दवाइयां

Wed, 09 Jun 2021 05:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आसानी से आपका पेट साफ होने लगेगा - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं कि सवेरे उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। पेट ठीक से साफ नहीं होता है तो पूरा दिन भी खराब ही बीतता है। कई लोग पेट साफ करने के लिए तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन दवाएं हर किसी के शरीर को सूट करे, ये तो जरूरी नहीं है। दवा की आदत यदि आप भी नहीं लगाना चाहते हैं तो आप कुछ फलों का सेवन यदि नियमित रूप से शुरू कर देंगे तो आसानी से आपका पेट साफ होने लगेगा। सवेरे नाश्ते में इन फलों का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए पेट साफ रखने के लिए किन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
पपीते में पेपेन एंजाइम पाया जाता है - फोटो : pixabay

पपीता
जिन लोगों को रोज ही पेट से जुड़ी ये समस्या होती है उन्हें रोज पपीता खाना चाहिए। पपीता खाने से उनका पेट आसानी से साफ हो सकेगा। पपीते में पेपेन एंजाइम पाया जाता है कि प्रोटीन को पचाने में सहायतदा करता है। एक महीने तक यदि आप नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं तो खुद-ब-खुद आपकी यह समस्या ठीक होने लगती है। पेट से जुड़ी समस्याओं में पपीते का सेवन करना ही चाहिए। 

विज्ञापन

3 of 5
पेट से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं - फोटो : Pixabay

सेब
कहते हैं कि एक सेब का प्रतिदिन सेवन, चिकित्सक को हमसे दूर रखता है इसलिए सेब का सेवन नाश्ते में जरूर करना चाहिए। सेब खाने से पेट से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं और हमारी आंत भी ठीक तरह से काम करने लगती है। यदि आप सेब नहीं खाते हैं तो सेब के रस का सवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेब खाने से पेट में या मुंह में हो रहे छाले भी ठीक किए जा सकते हैं। 

4 of 5
12 प्रतिशत फाइबर की पूर्ति करता है - फोटो : सोशल मीडिया

अमरूद
अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। पेट को साफ करने में न सिर्फ अमरूद फायदेमंद होता है बल्कि इसके बीज का पाउडर बनाकर खाना भी बड़े काम का होता है। कई सारे कब्ज दूर करने के चूर्ण में भी इन बीजों का उपयोग किया जाता है। एक अमरूद का सेवन हमारे शरीर में लगभग 12 प्रतिशत फाइबर की पूर्ति करता है इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक बड़े नारंगी में लगभग 86 कैलोरी और 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है - फोटो : Pixabay
संतरा
संतरे के सेवन से भी पेट अच्छे से साफ होता है यही कारण है कि कई लोग नाश्ते के बाद संतरे का रस पीना पसंद करते हैं। एक बड़े नारंगी में लगभग 86 कैलोरी और 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है इसलिए एक रसदार संतरा अपने आहार में जरूर शामिल करें। संतरा पेट की सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसके सेवन से थोड़े ही दिन में पेट अच्छे से साफ होने लगता है। 

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें