फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Risk: बच्चों को लगाते हैं टैल्कम पाउडर तो हो जाइए सावधान, कहीं ये बढ़ा न दे कैंसर का खतरा?

Thu, 13 Jun 2024 12:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाउडर के नुकसान - फोटो : istock
क्या आप अपने बच्चे को गर्मियों में टैल्कम पाउडर लगाते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए, हालिया अध्ययनों में इसमें ऐसे तत्व पाए गए हैं जो कैंसर जैसे गंभीर रोगों का जोखिम बढ़ाने वाले हो सकते हैं। टैल्कम पाउडर के अलावा पहले के अध्ययनों में कई अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों को भी गंभीर रोगों का खतरा बढ़ाने वाला पाया गया था।

हाल के वर्षों में इस बात को लेकर अध्ययनों में वैज्ञानिक चिंता जताते रहे हैं कि कई कंपनियों के टैल्कम पाउडर (बेबी पाउडर) में एस्बेस्टस नामक तत्व हो सकता है। एस्बेस्टस को शोधकर्ता गंभीर रोगों को बढ़ाने वाला मानते हैं, इससे कैंसर का भी जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
टैल्कम पाउडर - फोटो : istock
टैल्क और  एस्बेस्टस के जोखिम

गौरतलब है कि 'टैल्क' धरती से निकाला जाने वाला एक खनिज है। यह नमी को सोखने और घर्षण को कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए कॉस्मेटिक कंपनियां अक्सर इसका इस्तेमाल बेबी पाउडर, आई शैडो और अन्य उत्पादों में करती रही हैं। इसी तरह से एस्बेस्टस भी टैल्क के समान खनिजों का एक समूह है जिसका भी खनन किया जाता है। यह अक्सर टैल्क वाले क्षेत्र में ही पाया जाता है। 

अध्ययनकर्ताओं ने बताया, एस्बेस्टस सांस के साथ अगर शरीर के अंदर चला जाए तो ये कैंसर के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है, इसलिए कॉस्मेटिक कंपनियों के लिए खनन स्थलों को सावधानी से चुनना और टैल्क का नियमित रूप से परीक्षण करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

3 of 5
कैंसर का जोखिम - फोटो : istock
पाउडर में हो सकते हैं कार्सिनोजेनिक तत्व

वैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग अक्सर पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, उनमें इसके सांस के माध्यम से शरीर से भीतर जाने की आशंका अधिक होती है। ये शरीर में कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाला हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की कैंसर पर शोध करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने इसे कार्सिनोजेनिक (कैंसर पैदा करने वाला) के रूप में भी सूचीबद्ध किया है।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि टैल्क के खनन और प्रसंस्करण में शामिल लोगों में इन हानिकारक तत्वों के कारण कैंसर का जोखिम अधिक हो सकता है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह खनिजों के कारण होता है या भूमिगत अन्य चीजों के कारण।

4 of 5
टैल्कम पाउडर से होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
ओवेरियन और पेट के कैंसर का भी खतरा

टैल्कम पाउडर और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को लेकर किए गए कई अध्ययनों के परिणाम मिले-जुले रहे हैं। अध्ययनकर्तांओं ने बताया कि टैल्क कुछ खास आयु वर्ग के लोगों में ओवेरियन कैंसर के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है। कुछ अध्ययनों में इसके कारण पेट के कैंसर का जोखिम भी बताया जाता रहा है हालांकि इसकी पुष्टि के लिए अभी और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि टैल्क-आधारित पाउडर बनाने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों को लेकर हजारों मुकदमों का सामना भी करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टैल्कम पाउडर से होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
तो क्या नहीं करना चाहिए पाउडर का इस्तेमाल?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स बच्चों के लिए किसी भी तरह के पाउडर का इस्तेमाल न करने की सलाह देता है चाहे वह टैल्क आधारित हो या नहीं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं किसी भी प्रकार का पाउडर के कणों के सांस के माध्यम से शरीर में जाने से बच्चों को फेफड़ों से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
 
विशेषज्ञ कहते हैं,  टैल्कम पाउडर और कैंसर के बीच का संबंध 100 प्रतिशत स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे दूर रहना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Does talcum powder cause cancer


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें