कोरोना वायरस लोगों को शारीरिक और मानिसक दोनों रूपों से प्रभावित कर रहा है। वायरस में नए म्यूटेशन के कारण लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना वायरस के कारण लोगों में एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या देखने को मिल रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 से ठीक हो रहे लोगों को विशेष देखभाल और निगरानी की आवश्यकता है, क्योंकि वायरस मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अध्ययन के माध्यम से कोविड-19 के न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
आइए इस लेख में जानते हैं कि वैज्ञानिक कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों में स्वास्थ्य संबंधी किस खतरे को लेकर सचेत कर रहे हैं, साथ ही इससे बचाव के किन उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है?