फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी को दूर करने में कफ सिरप कितना है कारगर? यहां जानिए

Sat, 07 Jan 2017 10:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
खांसी होने पर अमूमन लोग कफ सिरप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये कफ सिरप खांसी की समस्या को दूर करने में कितने कारगर हैं ये आज हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिकन वीडियो सोसाइटी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें ये बताया गया है कि कफ सिरप्स शरीर के कफ रिफलेक्स को ब्लॉक कर देते हैं। कुछ कॉमन कफ सिरप्स में एक्सपेक्टोरेंट्स नाम का तत्व होता है जो बलगम को पतला कर देता है जिससे वो आसानी से बाहर निकल पाता है।  इनमें डेकनगेस्टेंट्स नाम का तत्व पाया जाता है जो ब्लड वेसल्स को पतला कर देते हैं जिससे सांस लेने की दिक्कत खत्म हो जाता है और एंटीहिस्टामिन नाम का तत्व नाक और गले की सूजन को कम कर देता है।
विज्ञापन

3 of 6
इसके अलावा कई रिसर्च में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जो इस बात को पुख्ता कर सके कि कफ सिरप्स कफ की समस्या को खत्म करते हों।

4 of 6
- फोटो : Getty Images
अमेरिकन वीडियो सोसाइटी ने खांसी जुकाम की समस्या से निजात पाने का टिप्स भी बताया है। उनके अनुसार ज्यादा से ज्यादा गरम तरल पदार्थ लेना चाहिए। साथ ही स्टीम लेना भी नहीं भूलना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
इसके अलावा खांसी जुकाम से निजात पाने के लिए आप चाय में शहद या नींबू मिलाकर पीएं। ये किसी कफ सिरप से ज्यादा राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कफ सिरप बस एक ही काम करते हैं ये आपको सुस्त बनाते हैं जिससे आपको नींद ज्यादा आती है। वैसे भी 4 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें