Medically Reviewed by Dr. Shailash Panwar
डॉ शैलेष पंवार
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, भारती हॉस्पिटल
डिग्री- एम. बी.बी.एस, एम.डी, एम.आर.सी.पी
अनुभव - आठ वर्ष
खराब पाचनतंत्र का प्रभाव सिर्फ हमारे पेट तक ही सीमित नहीं होता है बल्कि शरीर के दूसरे अंगों पर भी इसका प्रभाव दिखने लगता है लेकिन हम इन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करने पर यह समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। समय रहते यदि चिकित्सक को नहीं दिखाया जाए तो पेट की समस्याएं ही गंभीर रूप ले लेती हैं। कुछ संकेतों से आप पहले ही पता लगा सकते हैं कि आपकी पेट की समस्याएं सामान्य नहीं हैं और आगे चलकर आपको परेशान कर सकती हैं। पाचनतंत्र हमारे आहार को ऊर्जा में बदलता है, ऐसे में यदि पाचनतंत्र ठीक से काम नहीं करता है तो शरीर भी कमजोर होने लगता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन संकेतों के आधार पर आप होने वाली गंभीर पाचनतंत्र संबंधी समस्याओं के बारे में पता लगा सकते हैं।