फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े होकर भोजन करने से होते हैं ये नुकसान, बढ़ने लगता है वजन

Tue, 06 Apr 2021 10:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खड़े होकर भोजन नहीं करना चाहिए - फोटो : social media

आजकल खड़े होकर भोजन करना आम हो चुका है। शादी हो या कोई आयोजन बैठकर खाने का कोई नियम ही नहीं है। घर पर भी बच्चे खड़े होकर ही खाना-पीना करते हैं, दफ्तर जाने में देरी न हो इसलिए कई लोग खड़े- खड़े ही खाना खाकर निकल जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खड़े होकर भोजन करना सेहत के लिए कितना हानिकारक है और पाचनतंत्र के साथ ही शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है इसलिए किसी को भी खड़े होकर भोजन नहीं करना चाहिए। अगली स्लाइड्स से डॉ हेमंत लुब्बे, जनरल फिजिशियन, रामपीठ हॉस्पिटल से जानिए खड़े होकर खाना खाने से होते हैं कौन-कौनसे नुकसान।  

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
खाना अक्सर पेट तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता है - फोटो : Social media

पाचनतंत्र पर प्रभाव
खड़े होकर खाना खाने पर सबसे अधिक तो हमारा पाचनतंत्र ही प्रभावित होता है क्योंकि ऐसे खाने से खाना अक्सर पेट तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता है। अधिकतर वे लोग खड़े होकर खाना खाते हैं जो कि जल्दबाजी में होते हैं। ऐसे में जबतक यह ठीक से पेट तक नहीं पहुंचता है तो यह पच नहीं पाता है और पेट में गैस और भारीपन की समस्याएं होनी लगती है जो कि रात के समय तो अधिकतर परेशान करती है। 

 

विज्ञापन

3 of 5
बॉडी में फैट जमने लगता है - फोटो : social media

मोटापा बढ़ना
व्यक्ति जब जल्दबाजी में खड़े-खड़े खाता है तो कई बार तो उसे सूध तक नहीं होती है कि उसने कितना खा लिया, ऐसे में कई बार खाने का सेवन अधिक भी हो जाता है और जब पेट में भारीपन लगता है तो वो फूला हुआ ही रहता है, ऐसे में बॉडी में फैट जमने लगता है जो कि मोटापे का कारण बनता है। वजन को संतुलित रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि आपकी खाने-पीने की आदतें ठीक रहे। 

4 of 5
यह नली में ही सड़ने लगता है - फोटो : सोशल मीडिया

आहार नली पर पड़ता है प्रभाव
अपनी खाने की आदत को इस तरह से बदल डालने पर हमारी आहार नली पर गलत प्रभाव पड़ता है। नली यदि ब्लॉक हो जाती है तब तो समस्या और भी बढ़ जाती है पर इस तरह खाना खाने से भोजन अटकना और ठसका लगने की समस्या अधिकतर होती है। कई बार नली के क्षतिग्रस्त होने से खाना पेट तक नहीं पहुंच पाता है और यह नली में ही सड़ने लगता है जिससे कि गैस बनने लगती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरीर और मस्तिष्क का संतुलन भी ठीक से नहीं बन पाता है - फोटो : social media
शरीर होता है कमजोर
खाना जब पेट तक पहुंच नहीं पाता है तो तय बात है कि शरीर को पूरे पोषण तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। पोषण तत्व नहीं मिलते हैं तो शरीर और मस्तिष्क का संतुलन भी ठीक से नहीं बन पाता है। ऐसे में व्यक्ति चिड़चिड़ा होने लगता है और समय के साथ शरीर में कमजोरी और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी होती हैं इसलिए भोजन के पूरे पोषण तत्व लेने के लिए भी बहुत जरूरी है कि खाना बैठकर ही खाया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें