ब्लड प्रेशर कंट्रोल
- फोटो : Adobe stock
डॉक्टरी सलाह जरूर लें
त्योहार के दौरान अगर ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा रहता है और सामान्य उपायों से आराम नहीं मिल रहा है तो समय पर डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें। हाई ब्लड प्रेशर आपातस्थिति है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसे कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए लाइफस्टाइल को ठीक रखना भी जरूरी है। जीवनशैली में कुछ बदलाव रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए प्रोसेस्ड भोजन और नमक वाली चीजों का सेवन कम करें। साबुत अनाज, ताजे फल और सब्जियां खाना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना न सिर्फ ब्लड प्रेशर बल्कि हार्ट को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।
-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।