फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली में हार्ट के मरीज बरतें विशेष सावधानी वरना बिगड़ सकती है तबीयत, जानिए क्या करें-क्या नहीं

Sun, 12 Nov 2023 06:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली में हार्ट को कैसे रखें स्वस्थ? - फोटो : iStock
दिवाली रोशनी का त्योहार है, पटाखे-आतिशबाजी और ढेर सारी मिठाइयां इस त्योहार को काफी खास बनाती हैं। उत्सव और आनंद के साथ इन दिनों में आपको अपनी सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। गड़बड़ खान-पान के साथ पटाखों से होने वाले प्रदूषण-शोर के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के ट्रिगर होने का खतरा रहता है। ये त्योहार उन लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने वाला माना जाता है जिन्हें हार्ट की समस्या है।

हृदय स्वास्थ्य की देखभाल हमेशा जरूरी है, दीपावली के समय में आपके और भी अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। आहार से लेकर पर्यावरण में गड़बड़ी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। पटाखों से होने वाला प्रदूषण और धमाके की तेज आवाज भी आपके लिए समस्याकारक हो सकती है।

आइए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जानते हैं कि उत्सव के दौरान किन बातों का ध्यान रखकर अपने हार्ट को स्वस्थ और खुद को सेहतमंद रखा जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Pixabay
क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह?

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.एम.श्रीवास्तव कहते हैं, हृदय रोगों की रोकथाम संभव है। जीवनशैली और आहार में संशोधन के अलावा, हमें हृदय की सेहत को ठीक रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। त्योहारी सीज़न के दौरान व्यायाम के नियम और स्वस्थ आहार को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, बहुत अधिक तला हुआ और/या मीठा खाना खाने से हमें बचना चाहिए।

पटाखों से दूरी बनाएं, इसको जलाने से निकलने वाले रसायन सांस की समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं और धमाकों की आवाज हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। खान-पान को लेकर सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock
हार्ट अटैक से करें बचाव

हृदय और न्यूरोलॉजिकल रोगियों में पटाखों की तेज आवाज को सहन करने की क्षमता कम होती है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है। ऐसे रोगियों के लिए अचानक तेज धमाके की आवाज, शॉक लगने और रक्तचाप बढ़ने का कारण हो सकती है।

अचानक बढ़े रक्तचाप या उच्च हृदय गति के कारण जोखिम बढ़ सकता हैं। इसलिए जरूरी है कि आप आतिशबाजी से दूर रहें। आइए जानते हैं कि हार्ट के मरीजों को दिवाली उत्सव के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

4 of 5
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ठीक रखें आहार - फोटो : istock
दिवाली उत्सव के दौरान हार्ट के रोगी क्या करें?

त्योहारी सीजन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है।
  • व्यायाम को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भोजन के बाद थोड़ी देर टहलें।
  • दिवाली के दौरान तनाव को कंट्रोल रखना जरूरी है। दिमाग को शांत रखने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ध्यान, गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करें।
  • अपनी दवाएं ठीक से और समय पर लें।
  • बच्चे और हृदय रोगी तेज शोर के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इन्हें पटाखों से दूर रहना चाहिए।
  • दिवाली में ज्यादा मिठाइयां खाने के बजाय लो फैट, कम चीनी और लो सोडियम वाली चीजों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्ट हेल्थ टिप्स - फोटो : iStock
त्योहार के सीजन में क्या न करें?

हार्ट के रोगियों को कुछ चीजों को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
  • ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन न करें इससे ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 
  • नमकीन स्नैक्स का अधिक सेवन करने से बचें और लो सोडियम वाले विकल्प चुनें।
  • चीनी युक्त खाद्य पदार्थों में भी कटौती करें, अधिक मिठाई के कारण वजन बढ़ाने और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम रहता है। 
  • ज्यादा तले हुए, स्नैक्स हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ये हाई कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
  • नींद की कमी के कारण भी हृदय की समस्याओं का खतरा रहता है, त्योहारों के दौरान नींद से कोई समझौता न करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें