फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: पटाखों के प्रदूषण से अस्थमा रोगी इस तरह करें अपना बचाव, ये चार तरीके आएंगे काम

Thu, 04 Nov 2021 12:05 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली में अस्थमा रोगी रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock
Medically Reviewed by-
डॉ अखिलेश कषौधन
(एमबीबीएस, मेडिसिन)
लखनऊ


देश में त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इसमें दीपावली के त्योहार को कई मामलों में खास माना जाता है। दीपावली उत्सव, जश्न, मिठाइयों और पटाखों का त्योहार माना जाता है। हालांकि डायबिटीज और अस्थमा के रोगियों को दीपावली में विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। दीपावली की मिठाइयों से डायबिटीज जबकि पटाखों के कारण अस्थमा रोगियों की जटिलताओं के बढ़ने का खतरा रहता है। पटाखों से निकलने वाला धुंआ अस्थमा रोगियों की मुश्किलों को बढ़ा देता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों में कई प्रकार के हानिकारक रसायन होते हैं जो जलने के बाद वातावरण को प्रदूषित कर देते हैं। इस तरह का वातावरण अस्थमा जैसे सांस से संबंधित रोगियों के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि अस्थमा के रोगियों को किस प्रकार की सावधानियां बरतते हुए दीपावली का त्योहार मनाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
जरूर लगाएं मास्क - फोटो : pixabay
मास्क लगाना सबसे आवश्यक
कोरोना के इस दौर ने लोगों को मास्क लगाए रखने की आदत बनवा दी है, दीपावली के इस मौसम में बाहर जाते समय सभी लोगों, विशेषकर अस्थमा के रोगियों को मास्क जरूर लगाए रखना चाहिए। वातावरण में मौजूद धूल-मिट्टी और पटाखों से निकलने वाले धुएं से सुरक्षित रखने में यह मास्क आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। अस्थमा के रोगियों को दीपावली के दिन डबल मास्क लगाकर रखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
अस्थमा से करें बचाव - फोटो : getty images
इनहेलर और दवाइयां साथ में रखें
दीपावली के दिन चूंकि वायुप्रदूषण बढ़ जाता है ऐसे में अस्थमा के रोगियों को विशेष सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। आप इनहेलर और दवाइयां हमेशा अपने साथ ही रखें, बेहतर रहेगा कि आप पहले से ही इन्हें खरीदकर रख लें। अस्थमा का अटैक कभी भी हो सकता है, ऐसे में इनहेलर रखकर आप जटिलताओं से सुरक्षित रह सकते हैं। 

4 of 5
अस्थमा से करें बचाव - फोटो : iStock
अनावश्यक बाहर निकलने से बचें
दीपावली के दिन अस्थमा के रोगियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है, चूंकि बाहर के माहौल में प्रदूषण अधिक होता है इसलिए कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा घर के भीतर ही रहें। खिड़की-दरवाजों को बंद रखकर आप प्रदूषण से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। घर से बाहर निकलना भी हो तो मास्क लगाकर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर के संपर्क में रहें - फोटो : iStock
सांस वाले व्यायाम करें और डॉक्टर के संपर्क में रहें
अस्थमा के रोगियों के लिए सांस वाले व्यायाम करना विशेष लाभदायक माना जाता है। सांस वाले व्यायाम अस्थमा की जटिलताओं को कम करने के साथ फेफड़ों को मजबूती देने में सहायक होते हैं। इसके अलावा यदि दीपावली के दिन आपको सांस से संबंधित कोई भी जटिलता का अनुभव होता है तो इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें