डायबिटीज में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता
- फोटो : iStock
इन समस्याओं से बचाव के लिए क्या करें?
डॉक्टर्स कहते हैं, आनुवांशिकता के अलावा डायबिटीज और हृदय रोगों के लिए लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। इन दोनों रोगों का खतरा अब कम आयु वालों में भी देखा जा रहा है, ऐसे में सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। चीनी-नमक के अधिक सेवन से बचने के साथ दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करके इन दोनों रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। अध्ययन बताते हैं कि सप्ताह में 150 मिनट तक के व्यायाम की आदत बनाकर हृदय रोगों के जोखिम को 40 फीसदी तक कम करने में मदद मिल सकती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।