फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: डायबिटीज के मरीज जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल होगा नियंत्रित

Thu, 10 Jun 2021 11:19 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो अगर किसी को हो गई, तो उसे ताउम्र अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है, क्योंकि स्वस्थ आहार ही शुगर लेवल को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप किसी ऐसी चीज का सेवन करते हैं जो ब्लड शुगर को बढ़ाता है, तो इससे आपकी परेशानियां और भी बढ़ जाएंगी। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बहुत ही समझदारी से किसी भी चीज का सेवन करने की जरूरत होती है। ऐसे मरीजों को यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि उन्हें क्या खाना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे। वैसे डायबिटीज के मरीजों के लिए सभी प्रकार की वसा खराब नहीं होती हैं। कुछ अच्छी भी होती हैं, जो कोशिकाओं को फायदा पहुंचाती हैं। अच्छा फैट खाना मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कि मधुमेह रोगियों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
करेला 
  • डायबिटीज में करेले को बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। यह खून में शर्करा के स्तर को प्रभावित करके उसे कम करने में मदद करता है। करेले में चरन्तीं, विसीने और पॉलीपेप्टाइड-पी नामक तीन सक्रिय यौगिक होते हैं, जो डायबिटीज को रोकने में मदद करते हैं। अगर नियमित रूप से करेले का जूस पीया जाए, तो इस बीमारी में फायदेमंद साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कुंदरू 
  • डायबिटीज के मरीजों को कुंदरू की सब्जी अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करता है और नियंत्रण में रखता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर शुगर लेवल नियंत्रण में है तो अधिक मात्रा में कुंदरू का सेवन न करें, इससे शुगर लेवल कम भी हो सकता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चुकंदर 
  • अगर आपको डायबिटीज है, तो चुकंदर को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आप इसे कच्चा सलाद के रूप में या उबाल कर भी खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए 'वरदान' है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेथी 
  • मेथी को 'गुणों की खान' कहा जाता है। इसके बीज शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गुण खून में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। आप मेथी के बीजों को रात भर फुला कर उसे अगली सुबह खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन खून में शुगर के स्तर को बहुत कम भी कर सकता है, इसलिए इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खीरा 
  • अमेरिकन मधुमेह एसोसिएशन के मुताबिक, खीरे का सेवन करना ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए सर्वोत्तम आहारों में से एक है। नियमित रूप से इसका सेवन कई और फायदे भी दे सकता है, जैसे- यह पाचन क्रिया में सुधार कर सकता है, शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी प्रभावी है। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें