डेंगू के गंभीर रोग के लक्षण
- फोटो : iStock
गंभीर रोग विकसित होने का खतरा
डॉक्टर बताते हैं, बहुत से लोगों को डेंगू संक्रमण के कोई भी संकेत या लक्षणों का अनुभव नहीं होता है। टाइप-2 डेंगू के कारण कुछ लोगों में तेज बुखार (104 एफ) के साथ-साथ सिरदर्द, मतली, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन, दाने के साथ-साथ मांसपेशियों, हड्डियों या जोड़ों में दर्द हो सकता है।
गंभीर रूप से डेंगू की स्थिति में शौच या उल्टी के साथ खून आने की समस्या हो सकती है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में डेंगू के गंभीर रोग के विकसित होने का खतरा अधिक होता है।