फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जल्दी स्वस्थ होने के लिए जरूर खाएं ये चार चीजें

Wed, 27 Oct 2021 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

देश में अब भले ही पहले की तरह कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच डेंगू ने अपने पांव तेजी से पसार लिए हैं और देश के कई हिस्सों में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। ऐसा नहीं कि डेंगू पहली बार सामने आया हो, बल्कि इसके मामले हर साल ही सामने आते हैं, लेकिन इस साल इसका प्रकोप काफी बढ़ रहा है। वहीं, मौसम में बदलाव होने के बाद से तो इसमें तेजी देखी जा रही है। ऐसे में हम इस डेंगू से बीमार न पड़े, इसके लिए हमें खुद का और अपने परिवार का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके कुछ गंभीर लक्षण हैं और कुछ चीजों का सेवन करके आप खुद का बचाव भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : Istock
ये हैं लक्षण:-

-खून के साथ उल्टी होना
-रक्तस्त्रावी बुखार आना
-शरीर पर चकत्ते होना
-पेट में गंभीर दर्द होना
-लिवर खराब होने की शुरुआत होना
-थका हुआ महसूस होना
-पेट से जुड़ी दिक्कतें होना
-तेजी से सांस लेना/सांस लेने में दिक्कतें
-मसूड़ों और नाक से खून निकलना।
विज्ञापन

3 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : Pixabay
सब्जियों का जूस
  • डेंगू के मरीज को तरल पदार्थ देना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ऐसी सब्जियां जो विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हों, इनका जूस निकालकर डेंगू के मरीज को दिया जा सकता है। ऐसा करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

4 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : pixabay
पपीते के पत्ते का रस
  • डेंगू के बुखार में मरीज को पपीते के पत्ते का रस देना चाहिए, क्योंकि इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, पपीते के पत्ते में काइमोपैन और पपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं। ऐसे में ये ब्लड के प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : Pixabay
अनार
  • डेंगू का मरीज अनार का सेवन कर सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन- के, बी और सी, जिंक, ओमेगा-6, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। वहीं, अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा ये प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है। आप घर पर इसका जूस निकालकर सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay
नारियल पानी
  • नारियल पानी का सेवन करना भी डेंगू के मरीज के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से मरीज की इम्यूनिटी मजबूत होती है और उसे डेंगू जैसे रोग से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर की कमजोरी दूर करने में भी नारियल पानी काफी सही माना जाता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें