कोविड-19 पर वैक्सीन का असर
- फोटो : Pixabay
डेल्मिक्रॉन पर कितनी प्रभावी हो सकती हैं वैक्सीन?
मीडिया रिपोर्टस में वैज्ञानिक बताते हैं, दुनियाभर में प्रयोग में लाई जा रही कोविड-19 वैक्सीन कोरोना के गंभीर संक्रमण और इसके कारण अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में सहायक हैं, ऐसे में जिन लोगों को टीके की दोनों डोज मिल चुकी है उन्हें कुछ हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। ओमिक्रॉन की संक्रामकता कम करने में वैक्सीन कितनी असरदार हैं, इसको लेकर अध्ययन किया जा रहा है, उसी आधार पर पता चल सकेगा कि डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन से वैक्सीन किस हद तक सुरक्षा दे सकती हैं?