फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर रहता है आपका गला खराब, तो ये घरेलू नुस्खे कर सकते हैं आपकी मदद

Tue, 12 Jan 2021 08:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सर्दियां आते ही हमारे शरीर को घेरने के लिए कई तरह की बीमारियां भी तैयार बैठी होती हैं, जिसमें से एक बीमारी है गले का खराब होना। ठंड में लगभग हर कोई गले की समस्या से जूझ रहा होता है। ऐसे में कई तरह की दवाइयों और कफ सिरप का सेवन भी हम लोग करते हैं, लेकिन कई बार ये भी हमारी कोई मदद नहीं कर पाते और हमें इस समस्या से लगातार जूझना पड़ता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आपको इस समस्या में काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आपका गला खराब रहता है और इसकी वजह से आपको काफी परेशानी होती है, तो इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद मेथी कर सकती है। मेथी के दाने सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं और साथ ही ये बेहद गुणकारी भी होते हैं। आपको करना ये है कि एक बर्तन में पानी डालकर उसमें थोड़े मेथी के दाने डालकर इन्हें उबाल लेना है। इसके बाद इन्हें छानना है और इस गुनगुने मेथी के पानी का सेवन आपको करना है। इससे आपके गले की समस्या में तो राहत मिलेगी ही, साथ ही गले में हो रहे दर्द में भी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
मुलेठी का इस्तेमाल आमतौर पर गले को साफ करने और आवाज को मधुर बनाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही ये गले की समस्या में आराम देने के लिए भी जानी जाती है। आप मुलेठी के एक टुकड़े को थोड़ी-थोड़ी देर में चबा सकते हैं, जिससे आपके गले को आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप एक चम्मच मुलेठी के पाउडर को शहद में मिलाकर इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं। ये मिश्रण लेने के बाद आपको गुनगुने पानी से गरारे भी करने हैं। ऐसा करने से आपको गले की समस्या में आराम मिल सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गले को आराम देने के लिए आप काली मिर्च का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि एक चम्मच शहद में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डाल लें, और इसके बाद इसका सेवन करें। इसके अलावा अदरक के एक छोटे से टुकड़े को पहले चारों तरफ से काट लें यानी उसमें छोटे-छोटे कट लगा लें, इसके बाद अदरक को गैस पर गर्म करें। फिर उसमें कट वाली जगह पर शहद भरकर इसका सेवन करें, और अदरक को पूरा चूसने के बाद ही फेंके। ऐसा करने से भी आपको आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आप हल्दी व नमक के पानी के गरारे भी कर सकते हैं। आपका गला खराब है तो आपको एक गिलास गुनगुना पानी करना है और फिर उसमें थोड़ा नमक और थोड़ी हल्दी मिलानी है। इसके बाद दिन में कम से कम तीन से चार बार आपको इस पानी के गरारे करने हैं। इसके अलावा आपको ठंडे पानी और ठंडी चीजों से बिल्कुल दूर रहना है। पीने के लिए भी आपको गर्म पानी ही लेना है, ताकि आपके गले को जल्दी आराम मिल सके।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें