कोरोना हो या फिर कोई अन्य बीमारी, जब कोई बैक्टीरिया या वायरस हमारे शरीर पर हमला करता है तो हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता उससे लड़ती है। हमारे शरीर की इम्यूनिटी वायरस से मजबूत रही तो हम बीमार नहीं होते हैं और कमजोर हुई तो हम वायरस से संक्रमित हो जाते हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ भी ऐसा ही हो रहा है। तभी डॉक्टर, वैज्ञानिक और अन्य विशेषज्ञ शुरुआत से ही कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी बनाए रखने और इसे बढ़ाने की सलाह देते आ रहे हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों की मानें तो कोरोना से होने वाली मौत के मामले पहले की अपेक्षा कम हुए हैं। इससे संक्रमित होने वाले लोगों में से महज कुछ फीसदी लोगों की ही मौत हो रही है। लेकिन ये मौतें आखिर हो क्यों रही है?