फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मलाइका अरोड़ा इस घरेलू नुस्खे से बढ़ाती हैं इम्यूनिटी, आप भी घर पर ऐसे करें तैयार

Tue, 07 Jul 2020 12:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Immunity Booster by Malaika Arora - फोटो : Instagram
फैशन और फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली सेलिब्रेटियों में मलाइका अरोड़ा  का भी नाम टॉप में आता है। फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर वह अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और हेल्दी रहने के टिप्स भी शेयर करती हैं। उनकी उम्र भले ही 45 पार हो चुकी है, लेकिन फिटनेस और खूबसूरती में नई सेलिब्रेटी को भी टक्कर देती हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच उन्होंने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय बताया है। हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में हर कोई इम्यूनिटी बढ़ाने वाले घरेलू नुस्खों की तलाश में रहता है। मलाइका अरोड़ा ने ऐसा ही घरेलू नुस्खा बताया है। 
विज्ञापन

2 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'इम्यूनिटी बूस्टर' के बारे में बता रही हैं। मलाइका ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "यह घरेलू नुस्खा असरदार और मेड इन इंडिया है। यह सालों पुराना और टेस्टेड होममेड इम्यूनिटी बूस्टर है। आंवला, फ्रेश ऑर्गेनिक हल्दी और अदरक के साथ जिसमें एप्पल विनेगर और थोड़ी मिर्च भी मिक्स है।"
विज्ञापन

3 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
मलाइका ने आगे लिखा है, "अच्छे रिजल्ट के लिए सुनिश्चित करें कि आपका एप्पल विनेगर प्योर  हो। इन सभी चीजों को मिलाकर इसका सेवन कीजिए। इस समय कोविड-19 के नाम पर अचानक से कई तरह के इम्यूनिटी बूस्टर उपलब्ध होने लगे हैं। ऐसे में इस होममेड तरीके को अपनाएं जो कि आर्गेंनिक है और जल्दी तैयार होने के साथ-साथ बेस्ट रिजल्ट भी देता है।"

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा कह रही हैं, "हम सभी को अपना ध्यान रखना चाहिए और घर में सेफ और हेल्दी रहना चाहिए। कुछ दिनों पहले हमें यह पता चला था कि लॉकडाउन अब खुल गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम बाहर जाए और कुछ भी करें। हमें अब भी बहुत सावधान रहना है और नियमों को फॉलो करने की जरूरत है। जब ज्यादा आवश्यकता हो तभी बाहर जाएं वर्ना घर में ही रहें, स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।" 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
मलाइका आगे कहती हैं, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान दें। इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने की बेहद आवश्यकता है। हर व्यक्ति के शरीर में अपनी इम्यूनिटी बनाए रखने के अलग-अलग तरीके होते हैं। लेकिन काढ़ा, गर्म पानी, हल्दी, आंवला, अदरक, गिलोय आदि से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Immunity Booster by Malaika Arora - फोटो : Instagram
कैसे बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर
मलाइका ने बताया है कि वह रोज सुबह आंवला और अदरक के टुकड़े, कच्ची हल्दी, काली मिर्च लेकर सभी को मिक्सी में डालकर पीसती हैं और फिर इसे मिक्सी से निकालकर एक गिलास में छलनी से अच्छी तरह से छान लेती हैं। अब इसमें पानी, एप्पल साइडर विनेगर और गिलोय जूस मिलाती हैं। यह सुबह का डोज तैयार हो जाता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। वह कहती हैं कि आप भी इसे जरूर ट्राई करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें