कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। इसके फैलने को लेकर सबसे प्राथमिक बात यह है कि यह किसी संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। किसी कोरोना मरीज के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान नाक या मुंह से जो ड्रॉपलेट्स निकलते हैं, उनके जरिए संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। लेकिन ये ड्रॉपलेट्स किसी मेटल, प्लास्टिक या अन्य किसी सतह पर पड़े हों तो क्या होगा? इन सतहों पर भी वायरस जीवित रहता है और उन सतहों के संपर्क में आने से, उसे छूने से और फिर उन्हीं हाथों से अपना चेहरा छूने से ये वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि किसी सतह पर कोरोना वायरस आखिर कितनी देर तक जिंदा रहता है।