कोरोना का जोखिम
- फोटो : PTI
अस्पतालों में कैसी है स्थिति?
क्या अस्पतालों में कोरोना के मरीज भर्ती हो रहे हैं, इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली-एनसीआर के एक निजी अस्पताल में इंटेंसिव केयर के डॉक्टर अरविंद पाण्डेय से बातचीत की। डॉक्टर बताते हैं, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रित है। कुछ स्थानों पर संक्रमितों की पुष्टि जरूर की गई है, लेकिन मामलों के बढ़ने की सूचना नहीं है। ज्यादातर लोग घर पर रहकर ठीक हो रहे हैं।
JN.1 वैरिएंट की प्रकृति गंभीर रोगकारक नहीं है, ऐसे में अस्पतालों में भीड़ बढ़ने की आशंका भी कम है। हालांकि जिन लोगों में पहले से ही कोमोरबिडिटी की शिकायत, जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर या फिर एचआईवी है उनमें संक्रमण की स्थिति में खतरा हो सकता है।