नए कोरोना वैरिएंट्स के कारण बढ़े केस
- फोटो : istock
भारत में भी बढ़ रहा है खतरा
वहीं भारत में कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले तीन-चार दिनों से लगातार दैनिक मामलों की संख्या 700 से ऊपर बनी हुई है। देश के करीब 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि की जा चुकी है, कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में संक्रमण के बढ़ते जोखिमों को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को टेस्टिंग में तेजी लाने और उन सभी लोगों के सैंपल लेने का निर्देश दिए हैं जिनमें फ्लू जैसे लक्षण हो रहे हैं।
अन्य राज्य जहां जेएन.1 के मामले बढ़े हैं उनमें केरल, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर अपील कर रहे हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।