कोरोना के लक्षणों के बारे में जानिए
- फोटो : iStock
पहले के वैरिएंट्स से अलग हैं इसके लक्षण?
शोधकर्ता कहते हैं, ओमिक्रॉन के BA. 2.86 की तुलना में JN.1 वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है। हालांकि यह पूर्व के ओमिक्रॉन वैरिएंट्स जैसे ही लक्षण पैदा करता है। JN.1 से संक्रमित लोगों में बुखार, बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द और कुछ मामलों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं देखी जा रही हैं। कुछ मरीजों को सांस लेने में कठिनाई का भी अनुभव हो सकता है। ये सभी लक्षण पहले के वैरिएंट्स में भी देखे जाते रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वर्तमान में, ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह दर्शाता हो कि यह वैरिएंट अधिक गंभीर है या अन्य वैरिएंट की तुलना में इसकी मृत्यु दर अधिक है। हालांकि सभी लोगों को बचाव के उपायों में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।