कोरोना के लक्षण
- फोटो : iStock
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना के लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के लक्षणों की जो सूची जारी की है, उसमें आम लक्षण में बुखार, खांसी, स्वाद व गंध न आना और थकान शामिल है।
कम सामान्य लक्षण- गले में खराश, सिर दर्द, शरीर दर्द और पीड़ा, दस्त, त्वचा पर दाने, आंखें लाल होना और हाथ-पैर की उंगलियों का रंग बदलना।
तीन गंभीर कोविड लक्षण- सांस की तकलीफ, छाती में दर्द और बोलने में दिक्कत या भ्रम महसूस होना।
डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी कि जिन मरीजों में गंभीर लक्षण पता चले वह बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं और इमरजेंसी मेडिकल हेल्प लें।