देश में कोरोना के आंकड़े भले ही एक दो दिनों से सुधरते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन हालात अभी भी खराब ही है। कोविड के इस दौर में विशेषज्ञ सभी लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत पर विशेष ध्यान देने पर जोर दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इन विपरीत परिस्थितियों में लोगों को कोविड से जुड़ी जानकारियों के प्रति भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई सारी ऐसी खबरें भी फैली हुई हैं, जो आपको भ्रमित कर सकती हैं।
इसी तरह से सोशल मीडिया पर मास्क के इस्तेमाल को लेकर एक दावा किया जा रहा है। आइए इस लेख में उस दावे की सच्चाई जानते हैं।