फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: सीआरपी टेस्ट क्या होता है, यह किसे और कब कराना चाहिए? जानिए सबकुछ

Mon, 24 May 2021 05:08 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना की दूसरी लहर में पहली लहर की अपेक्षा अधिक गंभीर मरीज देखने को मिल रहे हैं और साथ ही संक्रमण की वजह से मौत का आंकड़ा भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में कोरोना से जुड़े हर एक टेस्ट की काफी अहमियत हो गई है। आरटी-पीसीआर टेस्ट और सीटी-स्कैन के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरोना में सीआरपी टेस्ट क्या होता है, यह टेस्ट किसे कराना चाहिए और कब कराना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या होता है सीआरपी टेस्ट? 
  • सीआरपी का मतलब होता है सी-रिएक्टिव प्रोटीन, जो शरीर में सूजन को इंगित करता है। अगर शरीर में किसी प्रकार की सूजन हो गई है, तो खून में सीआरपी का स्तर बढ़ जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कोरोना की जांच के लिए आरटी-पीसीआर और सीटी स्कैन के अलावा मरीज सीआरपी टेस्ट भी करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे होता है सीआरपी टेस्ट? 
  • यह एक सामान्य ब्लड टेस्ट है, जिसमें शरीर में सीआरपी के स्तर को मापने के लिए ब्लड का सैंपल लिया जाता है। इस टेस्ट की सबसे खास बात ये है कि इसके नतीजे महज कुछ ही मिनटों में आ जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सीआरपी का स्तर जितना बढ़ा हुआ होगा, शरीर में संक्रमण भी उतना ही बढ़ा हुआ होगा। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कब और किसे कराना चाहिए सीआरपी टेस्ट? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों को सीआरपी टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन अगर मरीज में गंभीर लक्षण हैं तो यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। अगर सीआरपी का स्तर बढ़ता है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि सीआरपी टेस्ट खुद से नहीं करवाना चाहिए, बल्कि मरीज के लक्षणों की गंभीरता को देखकर ही डॉक्टर यह टेस्ट करवाते हैं। आमतौर पर इस टेस्ट की कीमत 500 रुपये होती है, लेकिन अलग-अलग लैब में इसकी अलग-अलग कीमतें हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सीआरपी का सामान्य स्तर क्या होता है? 
  • विशेषज्ञ बताते हैं कि सीआरपी का सामान्य स्तर 30-50 मिलीग्राम/लीटर माना जाता है। इससे अधिक की मात्रा संक्रमण का संकेत हो सकती है। अगर मरीज में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है, लेकिन सीआरपी का स्तर 70 मिलीग्राम/लीटर से अधिक है, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। इसमें मरीज को तत्काल डॉक्टरी सहायता चाहिए होती है।  
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें