फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो विटामिन-सी से भरपूर इन फलों का करें सेवन, संक्रमण का खतरा होगा कम

Thu, 29 Apr 2021 05:52 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना की इस खतरनाक दूसरी लहर में एक इम्यूनिटी ही है, जो आपको गंभीर संक्रमण से बचा सकती है या हो सकता है आपको संक्रमण हो ही नहीं। इससे कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। हालांकि इम्यूनिटी अगर मजबूत रहेगी तो आपको अन्य कई बीमारियों से भी सुरक्षा मिल जाएगी। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और विटामिन-सी से भरपूर फलों का सेवन करें, क्योंकि विटामिन-सी ही इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कौन से फलों का सेवन करना चाहिए, जिससे इम्यूनिटी मजबूत बने। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
पपीता 
  • पपीते में विटामिन-सी के साथ ही मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, कॉपर और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, इम्यूनिटी को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही साथ अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है। पपीता हमारे शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरी करता है। इसलिए रोजाना पपीते का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनानास 
  • इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा अनानास में कई और जरूरी विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं, जिससे पाचन शक्ति और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें पाए जाने वाले गुण उच्च रक्तचाप को रोकने में भी मददगार हो सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कीवी 
  • यह भी विटामिन-सी से भरपूर होता है और साथ ही इसमें विभिन्न पॉलीफेनोल भी मौजूद होते हैं, जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तो मजबूत होती ही है, साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करते हैं, सूजन कम करते हैं और कब्ज से भी राहत दिलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संतरा 
  • एक खट्टा फल होने के कारण संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें बहुत सारे पॉलीफेनोल भी होते हैं, जो वायरल संक्रमणों से बचाते हैं। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना संतरा खाएं या एक गिलास संतरे का जूस पिएं। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें