फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी, सीरम इंस्टीट्यूट ने तैयार की टीके की चार करोड़ खुराक

Fri, 13 Nov 2020 01:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Freepic/Amar Ujala
दुनियाभर में अब तक पांच करोड़ 31 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि करीब 13 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इससे निपटने के लिए वैक्सीन बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन अब तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर वैक्सीन मिलेगी कब और कोरोना वायरस दुनिया से कब खत्म होगा। हालांकि इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि उसने कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ डोज तैयार कर ली है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और उसके उत्पादन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने साझेदारी की है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसके द्वारा तैयार की गई चार करोड़ वैक्सीन का इस्तेमाल भारत में किया जाएगा या वैश्विक स्तर पर उसकी आपूर्ति की जाएगी। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का फिलहाल भारत में तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। इसे 'कोविशील्ड' नाम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। उन्होंने कहा था कि अगर वैक्सीन के परीक्षण में सफलता हासिल होती है और नियामक संस्था से मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल जनवरी में वैक्सीन आ सकती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वैक्सीन की कीमत को लेकर अदार पूनावाला ने कहा था कि वैक्सीन किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाए, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भरोसा दिलाया है कि कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत अन्य वैक्सीन की तुलना में कम होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के अलावा सीरम इंस्टीट्यूट नोवावैक्स वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू करेगा। हालांकि उससे पहले भारत में नोवावैक्स के तीसरे चरण का परीक्षण किया जाएगा, जिसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट जल्द ही नियामक से मंजूरी लेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें