फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर चीन का खुश करने वाला दावा, 10 लाख लोगों में किसी में नहीं दिखे गंभीर साइड-इफेक्ट

Sun, 22 Nov 2020 08:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
CoronaVirus Vaccine China - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कोरोना की वैक्सीन कई देशों में बनाई जा रही हैं, जिसमें भारत के अलावा चीन, रूस, अमेरिका और ब्रिटेन प्रमुख हैं। वैसे तो सभी देश अपनी-अपनी वैक्सीन को बेहतर बताने में जुटे हुए हैं, इस बीच चीन ने भी दावा किया है कि उसने कोरोना की 'सुपर वैक्सीन' बना ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की वैक्सीन 10 लाख लोगों को दी जा चुकी है, लेकिन किसी में भी गंभीर साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। इस वैक्सीन को चीन की कंपनी सिनोफार्म ने विकसित किया है। हालांकि इस वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन चीन की सरकार ने इसके आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी जरूर दी है, जिसके तहत लाखों लोगों को टीका लगाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिनोफार्म के चेयरमैन लियू जिंगजेन के मुताबिक, जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उनमें कुछ लोगों ने मामली परेशानी की शिकायत जरूर की है, लेकिन किसी में भी गंभीर परिणाम नहीं दिखे हैं। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में प्रायोगिक तौर पर उन राजनयिकों, मजदूरों और छात्रों को टीका लगाया गया, जो महामारी के दौरान 150 से अधिक देशों की यात्रा पर गए, लेकिन खुशी की बात ये रही है कि उनमें से किसी को भी संक्रमण नहीं हुआ। बीते छह नवंबर को चीन से बाहर जाने वाले 56 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लियू जिंगजेन ने बताया कि उनकी कंपनी के विदेश में स्थित एक कार्यालय में काम कर रहे 99 कर्मचारियों में से 81 को टीका लगाया गया था, लेकिन बाद में जब कार्यालय में कोरोना वायरस फैला तो पाया गया कि जो लोग टीका लगवा चुके थे, उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं हुआ जबकि टीका नहीं लगवाने वाले 18 में से 10 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
10 देशों में चल रहा है चीन की इस वैक्सीन का ट्रायल 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनोफार्म की वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल फिलहाल 10 देशों में चल रहा है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, पेरु और अर्जेंटीना जैसे देश शामिल हैं। यह ट्रायल करीब 60 हजार लोगों पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिनोफार्म की वैक्सीन की क्या होगी कीमत? 

वैसे तो सिनोफार्म की वैक्सीन रेस में काफी आगे चल रही है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर थोड़ी संशय की स्थिति है। कंपनी के चेयरमैन लियू जिंगजेन ने अगस्त महीने में ही वैक्सीन की कीमत को लेकर कहा था कि जब यह वैक्सीन बाजार में उतारी जाएगी तो इसकी दो डोज की कीमत 1000 चीनी युआन यानी करीब 10 हजार रुपये के आसपास होगी। वैसे तो यह कीमत ज्यादा है और इसे खरीदना आम आदमी के लिए थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन हो सकता है कि बाद में कंपनी इसकी कीमतें कम रहे, जिससे सभी लोगों तक इसकी पहुंच हो सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें