फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 देशों में होगी सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन की सप्लाई, यूनिसेफ के साथ हुआ बड़ा समझौता

Thu, 04 Feb 2021 05:21 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Twitter@AdarPoonawala
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में से एक माना जाता है। वह फिलहाल ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है और नोवावैक्स के साथ करार किया है। अब सीरम इंस्टीट्यूट और यूनिसेफ ने कोविशील्ड और नोवावैक्स की वैक्सीन की आपूर्ति के लिए एक बड़ा समझौता किया है। इस समझौते के तहत 100 देशों में वैक्सीन की 1.1 बिलियन यानी 100 करोड़ से अधिक खुराक भेजी जाएगी। यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने सीरम इंस्टीट्यूट के साथ समझौते की जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेनरीटा फोर ने कहा, 'हमने पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन समेत कई संगठनों के साथ मिलकर 100 देशों के लिए 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक का ऑर्डर दिया है। यह वैक्सीन निम्न और निम्न मध्य आय वाले लोगों को तीन डॉलर (अमेरिकी) में दी जाएगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, निम्न आय वाले देशों और वहां के लोगों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए 'कोवैक्स' पहल की शुरुआत की गई है। संयुक्त राष्ट्र इसका नेतृत्व कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत नागराज नायडू ने हाल ही में ये कहा था कि हम विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोवैक्स पहल को धीरे-धीरे टीकों की आपूर्ति करेंगे।'  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, वैश्विक पहल कोवैक्स के साथ दुनिया के 180 से भी ज्यादा देश जुड़े हुए हैं। निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने के लिए कोवैक्स में शामिल संगठन कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कई कंपनियों से समझौता कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पिछले साल दिसंबर में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि उनकी कंपनी ने कोवैक्स को नोवावैक्स वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक मुहैया कराने के लिए करार किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जरूरत पड़ने पर कंपनी कोवैक्स को टीके की 90 करोड़ खुराक उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा था कि 2021 की पहली तिमाही में कोवैक्स को वैक्सीन देने की शुरुआत कर दी जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें