फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: कोविड टीका लेने के बाद शराब पी सकते हैं या नहीं? जान लें ये जरूरी बात

Fri, 23 Apr 2021 01:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


देश में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि इसके खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में भी काफी तेजी आई है। अब तक 13 करोड़ 54 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। एक मई से देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। अगर आप भी 18 साल से ऊपर के हैं तो यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि टीका लेने के बाद किस तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शराब का सेवन कर सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शराब का सेवन सही है या नहीं, इसको लेकर चर्चा तब शुरू हुई थी जब रूस के उप-प्रधानमंत्री तातियाना गोलीकोवा ने कहा था कि शरीर पर वैक्सीन का असर होने में 42 दिन लगते हैं और इस दौरान शराब से दूर रहने की जरूरत है। रूस की सरकार ने स्पूतनिक-वी को लेकर गाइडलाइन भी जारी की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विशेषज्ञों का भी कहना था कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बेहतर होगा कि शराब का सेवन न करें, क्योंकि इससे आपकी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। हाल ही में मशहूर डॉ. अरविंदर सिंह सोइन ने भी टीका ले चुके लोगों को शराब से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि टीका लेने के बाद दो हफ्ते तक शराब का सेवन बिल्कुल न करें। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. अरविंदर सिंह सोइन ने एक ट्वीट के माध्यम से लोगों को बताया था कि अल्कोहल टी-कोशिकाओं को सुन्न कर देता है, लिवर की सूजन का कारण बनता है और आंत के बैक्टीरिया को बदलता है, जबकि प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए ये सभी महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. अरविंदर सिंह सोइन ने कहा था कि टीका लेने के बाद दो हफ्ते तक शराब नहीं पीने की समय सीमा पार हो जाने के बाद भी शराब का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। रोजाना दो ड्रिंक्स या फिर हफ्ते में 10 ड्रिंक्स से ज्यादा शराब नहीं पीना चाहिए। 

(2/2) At the very least, no alcohol for a week before and 2 weeks after the vaccine.

And even outside of this timeframe, limit it to 2 drinks/day and 10/week.

— Dr. Arvinder Singh Soin (@ArvinderSoin) March 3, 2021
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर वैक्सीन लगने के बाद शराब पीने या न पीने को लेकर सीधे-सीधे कोई सलाह नहीं दी गई है, बल्कि गाइडलाइन में कहा गया है कि अब तक शराब की वजह से वैक्सीन की प्रभावकारिता प्रभावित होने का कोई सबूत सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी और ब्रिटेन के पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने भी शराब के खिलाफ कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। इसके अलावा ब्रिटेन के ही मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने भी कहा है कि अल्कोहल से कोरोना वैक्सीन की प्रभावित प्रभावित होती है, इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि हमारा सुझाव है कि वैक्सीन लगवाने से पहले व्यक्ति को इस बारे में अपने डॉक्टर या हेल्थकेयर प्रोफेशनल से बात करनी चाहिए। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें