कोरोना वायरस के बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 210 से ज्यादा देश इस महामारी से प्रभावित है। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए जिस एक चीज का दुनिया को इंतजार है, वह है कोरोना की वैक्सीन। कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने के लिए दुनियाभर में 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है और अच्छी खबर यह है कि इनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च पर तैयार की जा रही वैक्सीन भी इन्हीं में से एक है। यह वैक्सीन आखिरी दौर में है और अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भारत में इसे कोविशील्ड नाम से लॉन्च करने जा रही है। शुक्रवार को कंपनी की ओर से जारी बयान के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि इसे महज 225 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वैक्सीन की कीमत को लेकर आखिर क्या गणित है?