फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: कोरोना वैक्सीन लगवाने से बांहों से पैदा हो जाती है बिजली, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Mon, 31 May 2021 10:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
कोरोना महामारी के इस दौर में दुनियाभर में तमाम तरह की अफवाहें फैली हुई हैं, कोई वैक्सीन लगवाने से मौत हो जाने की बात कहता है तो कोई कुछ और। ऐसे में लोगों के मन में डर का एक माहौल सा बन गया है। इसी बीच वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 के टीकाकरण के बाद, टीका लगाए हुए बांहों से बिजली पैदा हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स हाथ में बल्ब लिए हुए है और वह कहता है कि हाथ में कहीं भी बल्ब सटाने से कुछ नहीं हो रहा, लेकिन जिस जगह पर कोरोना की वैक्सीन लगी है, वहां सटाने से बल्ब जल उठता है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
दरअसल, पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने वायरल वीडियो की सच्चाई उजागर की है। पीआईबी का कहना है कि यह दावा फर्जी है कि जिस बांह में टीका लगाया गया है, वहां से बिजली पैदा हो रही है। पीआईबी के मुताबिक, 'कोविड-19 टीकों में धातु या माइक्रोचिप नहीं होता है और ना ही वैक्सीन लेने के बाद मानव शरीर में कोई चुंबकीय प्रभाव या विद्युत धारा उत्पन्न होती है।' 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पीआईबी ने एक बार लोगों से यह अपील की है और कहा है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें, टीकाकरण जरूर करवाएं। देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों और विशेषज्ञों से लेकर सरकार भी यह कह चुकी है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह असरदार है, इसके कोई गंभीर साइड-इफेक्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश में अगर टीकाकरण की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक लोगों को 21 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है और यह एक बड़ी उपलब्धि है। हर दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। चूंकि हाल के कुछ दिनों में संक्रमण के मामले काफी बढ़ गए थे, लेकिन अब एक बार फिर इसमें कमी देखने को मिल रही है। हालांकि विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि मामले कम हो रहे हैं, कोरोना खत्म नहीं हुआ, इसलिए सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है। कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें और हाथों को साबुन-पानी से धोते रहें या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें