ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देश कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चला रहे हैं और अब भारत भी इस सूची में शामिल होने वाला है। दरअसल, ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' को कुछ शर्तों के साथ भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। केंद्र सरकार की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने तो इसकी सिफारिश कर दी है, लेकिन अंतिम फैसला ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) के हाथ में है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत की पहली कोरोना वैक्सीन होगी, जबकि 'कोविशील्ड' को मंजूरी देने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश होगा। ब्रिटेन ने अभी दो दिन पहले ही इसे अपने यहां आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होंगे, जिनका जवाब वो जानना चाहते हैं। जैसे- क्या वैक्सीन लगवाते ही तुरंत कोरोना से सुरक्षा मिल जाएगी या नहीं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अहम सवालों के जवाब...