फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: पाकिस्तान में कैसे चल रहा है कोरोना का टीकाकरण, क्या लोग लेना चाहते हैं वैक्सीन? जानिए ताजा अपडेट्स

Mon, 01 Mar 2021 10:34 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
पाकिस्तान में अन्य कुछ देशों के मुकाबले कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा नहीं हैं, लेकिन फिर भी यहां अब तक पांच लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और इसकी वजह से करीब 12 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यहां संक्रमण के मामलों में कमी का एक कारण यह भी बताया जाता है कि यहां कोरोना की जांच कम हो रही है। हालांकि पाकिस्तान में अब तक हजारों लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया जा चुका है। यहां तीन फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। लगभग हर देश की तरह पाकिस्तान में भी पहले स्वास्थ्यकर्मियों और जिन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है, उन्हें वैक्सीन दी जा रही है। आइए जानते हैं कि यहां कोरोना का टीकाकरण अभियान कैसे चल रहा है और क्या यहां के लोग वैक्सीन लेना चाहते हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने कम से कम 70 फीसदी आबादी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने की योजना बनाई है। उसे कई देशों से वैक्सीन मिल रही है, जिसमें चीन से लेकर ब्रिटेन और रूस शामिल हैं। यहां टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक दिन पहले चीन से ही कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन से पाकिस्तान को वैक्सीन की पांच लाख खुराक मिली है, जबकि ब्रिटेन ने भी पाकिस्तान को वैक्सीन की दो करोड़ 80 लाख खुराक देने का वादा किया है। वहीं, कोवैक्स योजना के तहत भी पाकिस्तान को मार्च के आखिर तक एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 56 लाख खुराक मिलेगी। 

4 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
पाकिस्तान के दवा नियामक ने रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' के भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है। वह इस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का 22वां देश बना था। यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसी तास (TASS) ने दी थी। हालांकि पाकिस्तान को यह वैक्सीन कब मिलेगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
पाकिस्तान में टीकाकरण अभियान तो चल रहा है, लेकिन यहां काफी लोग ऐसे भी हैं जो वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में आईपीएसओएस के जरिए किए गए एक सर्वे ने पाया गया था कि पाकिस्तान के करीब 40 फीसदी लोग कोरोना का टीका नहीं लेना चाहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक फैसल सुलतान ने न्यूज चैनल दुनिया टीवी से कहा था कि कई स्वास्थ्यकर्मी भी ऐसे हैं, जो वैक्सीन नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान को अपने टीकाकरण अभियान को पूरा करने में सालों लग सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें