देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से संक्रमण के मामले बढ़ ही रहे हैं। ऐसे में महामारी की तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण को रामबाण समझते हुए राज्य सरकार वैक्सीन की पहली खुराक सभी लोगों को देने को प्राथमिकता देगी। टीकाकरण अभियान की अगर बात करें तो देश में अब तक 61 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए यह जरूरी भी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि वैक्सीन भले ही आपको संक्रमण से न बचा पाए, लेकिन गंभीर स्थिति में पहुंचने से जरूर बचा सकती है। वैसे अभी तक तो वैक्सीन की सिर्फ दो खुराक ही दी जा रही है, लेकिन आने वाले समय में हो सकता है कि लोगों को तीसरी डोज भी दी जाए। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...