फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना के मामलों में क्यों आ रही है तेजी, क्या दूसरे देशों से बेहतर है भारत?

Thu, 08 Apr 2021 03:13 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में एक लाख 26 हजार 789 लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमण के मामले जिन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, पंजाब और मध्यप्रदेश शामिल हैं। हालांकि देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहे हैं। अब तक नौ करोड़ से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख टीके लगाए गए हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर वैक्सीन वाली जगह पर दर्द नहीं हुआ या हल्का बुखार नहीं आया तो क्या वैक्सीन असफल है? 
  • लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'जी हां, कुछ लोगों में ऐसी भ्रम की स्थिति हो गई है कि टीका लगने पर दर्द होना, वैक्सीन की सफलता है यानी वैक्सीन अपना असर कर रही है, क्योंकि ऐसा बहुत कम लोगों में हुआ है। जिन लोगों को दर्द हुआ या बुखार हुआ, वो भी सामान्य है। इसलिए बेहिचक जाएं और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति में हमारा देश दूसरे देशों से बेहतर है? 
  • डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'कोरोना की पहली लहर में हम काफी सतर्कता से वायरस से लड़े और इसी वजह से स्थिति अंडर-कंट्रोल (नियंत्रण में) रही। यही कारण है कि दूसरे देशों से हमारी स्थिति काफी अच्छी रही। अब कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है, इससे भी हमें सावधानी के साथ मुकाबला करना होगा। इसके लिए पहले से और ज्यादा सतर्क रहें और वायरस से बचने के लिए सभी जरूरी नियमों का पालन करें। अगर आपके शहर में लॉकडाउन नहीं भी लगा है तो बेवजह बाहर न जाएं, भीड़ में शामिल न हों, ज्यादा से ज्यादा घर में रहें।' 

4 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर शादी समारोह में जाना है तो वैक्सीन लगवाकर जाएं या आकर लगवा सकते हैं? 
  • डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'अगर आप उस वर्ग में आते हैं जिनको अभी वैक्सीन लग रही है, तो पहले तुरंत वैक्सीन लगवा लें। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बहुत जरूरी है। अगर किसी तरह के आयोजन में जाना है और नंबर आ गया है तो वैक्सीन लगवा कर ही जाएं।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
छात्रों को वैक्सीन कब दी जाएगी? 
  • डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'अभी 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। अगर कोई इस उम्र के वर्ग में आते हैं तो वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैसे आने वाले समय में सरकार इसका दायरा और बढ़ाएगी। इसके लिए दिल्ली के कई अस्पतालों में 24 घंटे टीकाकरण किया जा रहा है। आज सरकार ने कुछ कार्यस्थलों पर भी वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना के मामलों में तेजी क्यों आ रही है? 
  • डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'पैंडेमिक (महामारी) हमेशा से अलग-अलग वेव (लहर) में आते हैं, यानी एक लहर, दूसरी लहर, इस तरह से। कोरोना वायरस की कई देशों में दूसरी-तीसरी लहर आ चुकी है। पहले से ही माना जा रहा था कि भारत में भी दूसरी लहर आएगी। भारत में जब दूसरी लहर आई, तब तक लोग एक तरह से लापरवाह हो गए थे। दिसंबर में केस कम होने शुरू हुए तो लोगों ने खुद से नियमों का पालन करना छोड़ दिया। कई त्योहार आए, लोगों ने पार्टी आदि की, जिसकी वजह से आज केस इतनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें