फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: खाली पेट कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं? इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Wed, 19 May 2021 09:35 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


देश में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 18 करोड़ 58 लाख से भी अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 13 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। अब तो 18 साल से अधिक उम्र से सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। अभी हाल ही में सरकार ने वैक्सीन की दोनों डोज के बीच के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 हफ्ते किया है, यानी अब लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक 12-16 हफ्तों में दी जाएगी। हालांकि अभी भी टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे- खाली पेट कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं इसका जवाब... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
क्या खाली पेट टीका लेना ठीक है? 
  • खाली पेट कोरोना की वैक्सीन ले सकते हैं या नहीं, इसको लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई दिशानिर्देश तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जिसमें खाली पेट वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को कमजोरी, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या हुई है। इसलिए बेहतर है कि आप खाली पेट वैक्सीन न लगवाएं बल्कि कुछ न कुछ (स्वस्थ भोजन) खाकर ही टीकाकरण केंद्र पर जाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टीका लेने के तुरंत बाद क्या करें? 
  • वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक टीकाकरण केंद्र पर ही रहने की सलाह दी जाती है, ताकि यह देखा जा सके कि कोई साइड-इफेक्ट तो नहीं हो रहा। अगर आपको कुछ भी अजीब महसूस हो, तो टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को उसकी सूचना दें। विशेषज्ञ कहते हैं कि  टीका लेने के बाद बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, ये समस्याएं एक-दो दिन में खत्म हो जाती हैं। अगर बुखार है तो डॉक्टर की सलाह पर आप दवाई ले सकते हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
टीका लेने के बाद बिल्कुल न करें ये काम 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आपको कुछ दिनों तक कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जैसे- धूम्रपान न करें, शराब का सेवन न करें, कोल्ड ड्रिंक्स, तली-भुनी चीजें और अधिक मीठा भोजन करने से परहेज करें। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
टीका लेने से पहले क्या खाएं? 
  • अगर आप कोरोना वैक्सीन लगवाने जाने वाले हैं तो यह जरूरी है कि पहले आप शरीर को उसके लिए तैयार करें। इसके लिए स्वस्थ आहार लें। घर में बनी चीजें ही खाएं, जिसमें हल्दी, अदरक और लहसुन का उपयोग किया गया हो। इसके अलावा हरी सब्जियां खूब खाएं और खूब पानी पीएं। आप फलों का भी सेवन कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टीका लेने के बाद क्या खाएं? 
  • कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी यह जरूरी है कि आप अपने खान-पान को सही रखें। स्वस्थ आहार लें, तली-भुनी चीजें न खाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें