फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: वैक्सीन लगवाने के बाद अगर दिखें ये पांच लक्षण, तो हो सकते हैं संक्रमित, जानें बचाव के तरीके

Mon, 26 Jul 2021 01:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

लगभग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी अपना विकराल रूप दिखा चुकी है। चीन से सामने आया ये वायरस धीरे-धीरे करके लगभग सभी देशों में पहुंचा और हालात बेहद गंभीर हो गए। भारत में तो वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया। ऐसे में भारत सरकार अब तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चला रही है, ताकि सभी लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। वहीं, लोग भी इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन ये भी देखा जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसमें कई लोग अपनी लापरवाही की वजह से भी संक्रमित हो रहे हैंं। तो चलिए आपको इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं, जो आपके काफी काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी बड़ी ही गंभीर बीमारी है। ऐसा नहीं कि वैक्सीन लगवाने के बाद आप संक्रमित नहीं हो सकते हैं। टीका लगवाने के बाद आप वायरस का शिकार हो सकते हैं, लेकिन ये जान जाने जैसे जोखिम को काफी कम कर देता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कोरोना वैक्सीन न लगवाएं। हर किसी को अपनी बारी आने पर ये लगवानी चाहिए। ऐसे में कुछ लक्षण हैं, जो आपको बता सकते हैं कि आप कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टीका लगवाने के बाद नजर आ सकते हैं ये लक्षण:-

-नाक का बहना
-गले में खराश
-गंध न आना
-सिरदर्द होना
-छींक आना।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नहीं लगवाया है टीका और हो चुके हैं संक्रमित, तो दिख सकते हैं ये लक्षण:-

-सिरदर्द
-गले में खराश
-नाक का बहना
-लगातार खांसी होना
-सूंघने में कमी होना
-बुखार आना आदि।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसे कर सकते हैं खुद का बचाव:-

-वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में भी आपको मास्क जरूर पहनकर रखना है, क्योंकि कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच में है।

-लोगों से मिलना-जुलना कम करें। जितना हो सके घर पर ही रहें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
-अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर की मदद से साफ करते रहें, कहीं बाहर से घर आ रहे हैं, तो स्नान करना बेहतर विकल्प है।

-सार्वजनिक वाहन, दफ्तर, दुकान, मॉल आदि जगहों पर लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चों में कोरोना के लक्षण - फोटो : Pixabay
-अपनें बच्चों को घर से बाहर न जानें दें और उन्हे हाइजीन के बारे में बताएं और मास्क पहनाकर रखें आदि।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें