फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: लगवा चुके हैं कोरोना का टीका, तो इन चीजों से बना ले दूरी, जानें क्या है वजह

Sat, 22 May 2021 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
डॉ सिद्धार्थ गुप्ता 
एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा

कोरना वायरस की दूसरी लहर की वजह से काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान भी चलया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर इस वायरस से बचाया जा सके। वहीं, लोगों में भी टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। पहले के मुकाबले अब लोग काफी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए हैं। ऐसे में अगर आप भी कोरोना की वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं, लगवाने की सोच रहे हैं या फिर लगवा चुके हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि तीन चीजें ऐसी हैं जिनका भूलकर भी आपको सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रोसेस्ड फूड
  • कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आपको फाइबर और एनर्जी युक्त खाना खाना चाहिए, लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको सैचुरेटेड फैट और कैलोरी युक्त खाने का सेवन करने से बचना चाहिए और वो भी खासकर जिसमें फास्ट फूड, घी, तला-भुना, चीज और म्योनीज के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शुगर और एनर्जी ड्रिंक्स
  • कोरोना का टीका लगवाने के बाद चीनी व चीनी से बनी चीजों का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मीठा खाने से स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ती है, जिसकी वजह से नींद आने की समस्या भी हो सकती है। वहीं, मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे में कोरोना वैक्सीन सही से असर करे इसके लिए आपको थोड़े दिन तक अपने शुगर से परहेज करना चाहिए। वहीं, आपको किसी तरह की एनर्जी ड्रिंक्स भी नहीं पीनी चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शराब का सेवन न करें
  • आप कोरोना का टीका लगवा चुके हैं तो इसके बाद आपको शराब से कुछ दिनों के लिए दूरी बना लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शराब हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है। यही नहीं अगर आप कोरोना का टीका लगाने के बाद शराब पीते हैं, तो कई बार इससे बुखार-खांसी या दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यही नहीं, वैक्सीन के असर पर भी इससे प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको कम से कम दो सप्ताह तक शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको धूम्रपान से भी बचना चाहिए, ताकि वैक्सीन शरीर में अपना काम अच्छे से कर सके।

नोट: यह लेख एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा के डॉ सिद्धार्थ गुप्ता से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें